होली के दौरान रायपुर ग्रामीण में चार बड़ी वारदातें, तीन जगह हत्या, एक युवक पर चाकू से हमला..
होली के दौरान रायपुर ग्रामीण क्षेत्र में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की चार गंभीर घटनाएं सामने आई हैं। इनमें तीन मामलों में हत्या और एक मामले में चाकू से हमला किया गया है। पुलिस ने सभी मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और आगे की जांच जारी है।


