फसल मजबूत करने अब मिलेगा नया खाद, अधिसूचना जारी, सल्फर कोटेड यूरिया को नाम दिया गया यूरिया गोल्ड..
भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने विगत 23 जनवरी को “ सल्फर कोटेड यूरिया” खाद की अधिसूचना जारी की गई है। यह किसानों के लिए अच्छी खबर है। नई खाद 40 किलो की बोरी में उपलब्ध होगी। इसमें 37 प्रतिशत नाइट्रोजन और 17 प्रतिशत सल्फर होगा।




