पति-पत्नी और वो विवाद: पत्नी को मार कर थाने पहुंच गया पति, एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर बना कारण…
सकरी थाना क्षेत्र के बहतराई गांव में एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के चलते एक युवक ने तवे से वार कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। वारदात के बाद हत्यारे पति ने खुद डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी और फिर खुद को पुलिस के हवाले कर दिया।

