24 एसटी महिलाओं को बरमकेला के पशु चिकित्सालय में दिया गया प्रशिक्षण, महिला किसानों को दिए जाएंगे 2-2 दुधारु गाय, 6 जिलों से पायलेट प्रोजेक्ट की शुरुआत..

उप संचालक पशुधन डॉ महेंद्र पांडेय की उपस्थिति में नेशनल डेयरी विकास बोर्ड डेयरी सर्विसेस द्वारा 24 एसटी महिलाओं को बरमकेला के पशु चिकित्सालय में प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण, अनुसूचित जनजाति की महिला किसानों को 2-2 दुधारु गाय देने के पूर्व दिया गया। छत्तीसगढ़ सरकार ने अब आदिवासी जिलों में गाय बांटने का पायलेट प्रोजेक्ट 6 जिलों से शुरुआत किया है, जिसमें सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला भी शामिल है।

24 एसटी महिलाओं को बरमकेला के पशु चिकित्सालय में दिया गया प्रशिक्षण, महिला किसानों को दिए जाएंगे 2-2 दुधारु गाय, 6 जिलों से पायलेट प्रोजेक्ट की शुरुआत.. Read More »

शिक्षक की सरेआम हत्या ; स्कूल से लौटते समय अज्ञात हमलावरों ने पहले स्कूटी रोकी, फिर धारदार हथियार से कर दिया वार, पुलिस कर रही है जांच..

जिले में इन दिनों अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। जहां बेधड़क अपराधी अपराध को अंजाम दे रहे हैं। बेमेतरा में एक शिक्षक की सरेआम हत्या कर दी गई। हत्या के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामला बेमेतरा जिले के खण्डसरा थाना क्षेत्र के ग्राम करचुवा में शिक्षक सतीश राय की सरेआम हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

शिक्षक की सरेआम हत्या ; स्कूल से लौटते समय अज्ञात हमलावरों ने पहले स्कूटी रोकी, फिर धारदार हथियार से कर दिया वार, पुलिस कर रही है जांच.. Read More »

छत्तीसगढ़ के जेलों में होगी 100 प्रहरियों की भर्ती, मिली मंजूरी, जल्द शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया..

छत्तीसगढ़ की जेलों में 100 प्रहरियों की भर्ती के लिए राज्य शासन से मंजूरी मिल गई है। हालांकि अभी भर्ती नियम को अंतिम रूप नहीं दिया जा सका है, लेकिन इस बार रिटर्न को सरल करके शारीरिक परीक्षण को और कड़ा करने पर विचार किया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ के जेलों में होगी 100 प्रहरियों की भर्ती, मिली मंजूरी, जल्द शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया.. Read More »

सरगुजा में दंतैल हाथी का आतंक ; पिछले 15 घंटे में चार ग्रामीणों को उतारा मौत के घाट, ग्रामीणों में दहशत..

फाइल फोटो

छत्तीसगढ़ के सरगुजा में दंतैल हाथी ने 15 घंटे के भीतर 4 लोगों की जान ले ली है। दंतैल के आतंक से सरगुजा का लुण्ड्रा वन परिक्षेत्र थर्राया हुआ है। यहां रहने वाले ग्रामीण हाथी के आतंक से काफी दहशत में है। बताया जा रहा है कि हाथी की निगरानी में तैनात दल की लापरवाही से ग्रामीणों की जान चली गयी। हाथी के ग्राम चिरगा पहुंचने के बाद भी विभाग की तरफ से ग्रामीणों को अलर्ट नहीं किया। 4 ग्रामीणों की मौत होने के बाद आनन फानन में वन विभाग ने आसपास के आधा दर्जन गांवों के लोगों को अलर्ट किया गया।

सरगुजा में दंतैल हाथी का आतंक ; पिछले 15 घंटे में चार ग्रामीणों को उतारा मौत के घाट, ग्रामीणों में दहशत.. Read More »

साय कैबिनेट बैठक के चार बड़े फैसले, रेत नियमों में बदलाव से लेकर क्रिकेट अकादमी तक, पढ़ें विस्तार से..

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय (महानदी भवन) में हुई कैबिनेट बैठक में राज्य हित से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। निर्णयों का दायरा खनिज संसाधनों, रेत व्यापार, कृषि भूमि मूल्य निर्धारण और खेल अधोसंरचना तक फैला रहा।

साय कैबिनेट बैठक के चार बड़े फैसले, रेत नियमों में बदलाव से लेकर क्रिकेट अकादमी तक, पढ़ें विस्तार से.. Read More »

निकाले गए शव : कुआं धंसने से एक ही परिवार के 3 लोग दबे थे मलबे में, 26 घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन..

जिले में कुआं धंसने से मलबे में दबे तीनों लोगों के शव 26 घंटे बाद निकाले जा चुके हैं। पहले पिता फिर मां-बेटे की लाश मिली। तीनों के शव 25 फीट गहराई में थी। इस घटना के बाद गांव में मातम पसरा है। परिजन के आंसू नहीं रुक रहे हैं।

निकाले गए शव : कुआं धंसने से एक ही परिवार के 3 लोग दबे थे मलबे में, 26 घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन.. Read More »

Scroll to Top