स्टंटबाजी, सड़क पर केक कटिंग और NH जाम पर हाईकोर्ट सख्त, राज्य सरकार से दो हफ्ते में रिपोर्ट तलब..
हाई कोर्ट ने सड़क पर नियम तोड़कर स्टंटबाजी, जन्मदिन का केक काटने और नेशनल हाईवे जाम करने जैसे मामलों पर सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने इन घटनाओं का स्वतः संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार से पूछा है कि दोषियों पर अब तक क्या कार्रवाई की गई है और भविष्य में ऐसी घटनाएं रोकने की क्या योजना है।





