सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या ; शव बोरे में बांधकर नाले में फेंका, दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरा फरार..
दिल दहला देने वाली वारदात ने कोरबा जिले को हिला दिया है। 28 जुलाई को गुमशुदा हुई सविता राजवाड़े (35) का कंकाल 23 दिन बाद लालपुर जंगल के ठेंगुर नाले से बरामद हुआ। पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरा अब भी फरार है।



