स्कूली बच्चों के खाने में जहर मिलाने का मामला : आरोपी शिक्षक के खिलाफ गंभीर धाराओ मे FIR दर्ज..
नक्सल प्रभावित सुकमा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जिसने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है। पाकेला पोटाकेबिन स्कूल में बच्चों को परोसे जाने वाले भोजन में जहर (फिनाइल) मिलाने की साजिश का खुलासा हुआ है। यह मामला 21 अगस्त का बताया जा रहा है। गनीमत यह रही कि परोसे जाने से पहले भोजन की जांच के दौरान इसमें गड़बड़ी पकड़ ली गई, जिससे लगभग 400 बच्चों की जान बच गई।




