राजधानी रायपुर में होगा भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन, मुख्य सचिव की अध्यक्षता में प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन को लेकर हुई बैठक..
मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में शुक्रवार को विधानसभा स्थित समिति कक्ष में प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित हुई। बैठक में जनसंपर्क विभाग के सचिव रोहित यादव और आयुक्त डॉ. रवि मित्तल ने तैयारियों की विस्तार से जानकारी दी।


