होली के दौरान पुलिस और स्वास्थ्य विभाग रहेंगे अलर्ट मोड़ में, घूमेगी पेट्रोलिंग गाड़ियां, हॉस्पिटल में रहेंगे डॉक्टर और उनकी टीम..
आगामी होली और रमजान पर्व को शांतिपूर्ण एवं सदभाव वातावरण में मनाने के उद्देश्य से कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के सदस्य, पत्रकारगण उपस्थित रहे।



