भाजपा पार्षद पर जानलेवा हमला : नगर पालिका अध्यक्ष पति सहित आधा दर्जन से अधिक हमलावरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार..
सारंगढ़ में गुरुवार देर रात दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। नगर पालिका के भाजपा पार्षद मयूरेश केशरवानी पर 15 से अधिक लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने उन्हें दुकान से खींचकर लोहे की रॉड और अन्य हथियारों से बुरी तरह पीटा। हमला इतना जबरदस्त था कि मयूरेश के सर, कमर और पीठ में गहरी चोटें आईं।