तेज रफ्तार ट्रक ने बस को पीछे से मारी टक्कर, 5 यात्रियों की मौत, 29 घायल..

रायपुर–बिलासपुर नेशनल हाईवे (NH-130) पर शुक्रवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सिमगा थाना क्षेत्र के दरचूरा गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से यात्री बस को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस में सवार कई यात्री अंदर ही फंस गए। हादसे में 5 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 29 लोग घायल हो गए।

तेज रफ्तार ट्रक ने बस को पीछे से मारी टक्कर, 5 यात्रियों की मौत, 29 घायल.. Read More »

“ऑपरेशन तलाश” में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पॉक्सो एक्ट का फरार आरोपी गिरफ्तार..

जिले में फरार आरोपियों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन तलाश” के तहत सिटी कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पॉक्सो एक्ट के मामले में फरार चल रहे आरोपी शंकर बरेठ को पुलिस ने बैकुंठपुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

“ऑपरेशन तलाश” में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पॉक्सो एक्ट का फरार आरोपी गिरफ्तार.. Read More »

डिजिटल अरेस्ट फ्राड करने वाले की चाल है, कोई ऑनलाइन गिरफ्तार नहीं कर सकता, आरबीआई कहता है, जानकार बनिए, सतर्क रहिए..

‘डिजिटल अरेस्ट’ एक साइबर धोखाधड़ी है। आरबीआई, पुलिस या सरकारी एजेंसियों के नाम का दुरुपयोग करके ठग पैसे एंठने या निजी जानकारी साझा करने के लिए किसी अपराध में गिरफ्तारी का धारा बताकर जनता को डराते हैं।

डिजिटल अरेस्ट फ्राड करने वाले की चाल है, कोई ऑनलाइन गिरफ्तार नहीं कर सकता, आरबीआई कहता है, जानकार बनिए, सतर्क रहिए.. Read More »

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में जनगणना 2027 की तैयारियां शुरू, जिला स्तरीय अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण..

भारत की आगामी जनगणना 2027 को लेकर जिले में तैयारियां प्रारंभ हो गई हैं। इसी क्रम में कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय प्रभारी अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया।

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में जनगणना 2027 की तैयारियां शुरू, जिला स्तरीय अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण.. Read More »

छत्तीसगढ़ के चार अभ्यर्थियों ने UPSC में लहराया परचम, दर्शना को 383वीं, तो DSP डायमंड को 623वीं रैंक..

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित होने के साथ ही छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का क्षण सामने आया है। इस प्रतिष्ठित परीक्षा में प्रदेश के चार अभ्यर्थियों ने सफलता प्राप्त कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे राज्य का नाम रोशन किया है।

छत्तीसगढ़ के चार अभ्यर्थियों ने UPSC में लहराया परचम, दर्शना को 383वीं, तो DSP डायमंड को 623वीं रैंक.. Read More »

एमएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा के लिए 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित..

शैक्षणिक सत्र 2026 में एमएससी नर्सिंग कोर्स में दाखिला के लिए आयोजित एमएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा का ऑनलाइन आवेदन इच्छुक युवा सीजी व्यापम की वेबसाईट में 27 मार्च 2026 तक जमा कर सकते हैं। बिलासपुर एवं रायपुर में परीक्षा केंद्र होंगे।

एमएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा के लिए 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित.. Read More »

Scroll to Top