नगर निगम में एंटी करप्शन ब्यूरो की कार्रवाई, 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा कर्मचारी, लगातार कार्रवाई के बावजूद रिश्वतखोरी पर सवाल..
बिलासपुर नगर निगम में शुक्रवार को एंटी करप्शन ब्यूरो ने रिश्वतखोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए संपदा शाखा में पदस्थ कर्मचारी लक्ष्मीकांत कोका को 10 हजार रुपये की कथित रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा।
