32 खनिज निरीक्षकों को मिली पदस्थापना, CM विष्णुदेव साय ने सौंपा नियुक्ति पत्र, देखें आदेश की कॉपी..
राज्य के खनिज विभाग को बड़ी मजबूती मिली है। मुख्यमंत्री ने 32 नव नियुक्त खनिज निरीक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए उन्हें ईमानदारी, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की नसीहत दी। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में खनिज विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
