टास्क फ़ोर्स की रेत के अवैध परिवहन पर कार्यवाही जारी, सरसींवा और कोसीर क्षेत्र में 6 ट्रेक्टर जप्त..
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डॉ संजय कन्नौजे के निर्देश पर रेत के अवैध परिवहन में संलिप्त वाहनों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में बीते दिनों और शनिवार को कुल 6 ट्रैक्टर पर खनिज, राजस्व और थाना की टास्क फोर्स द्वारा कार्यवाही करते हुए रेत से भरे वाहनों को सरसीवाँ और कोसीर थाना के सुरक्षार्थ में रखा है

