अंतरराष्ट्रीय योग दिवस : मुख्यमंत्री-उप मुख्यमंत्री, मंत्री, विधायक सहित शहरी – ग्रामीण ने किया योगाभ्यास, दिव्यांग रीमा साहू बनी प्रेरणा की मिसाल..
देशभर की तरह छत्तीसगढ़ में भी 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। प्रदेश के शहरों से लेकर गांवों तक लोगों ने योग के माध्यम से स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। इस बार की थीम रही “योग संगम – हरित योग”, जिसे जनता ने खुले मन से अपनाया।
