जनपद पंचायतों में बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित 76 अधिकारी-कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी..

शेयर करें...

मुंगेली// जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभाकर पाण्डेय ने जिले की तीनों जनपद पंचायतों में संचालित आधार आधारित बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली (AEBAS) का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जनपद पंचायत मुंगेली में 29, जनपद पंचायत लोरमी में 22 तथा जनपद पंचायत पथरिया में 25 अधिकारी/कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। इस प्रकार कुल 76 अधिकारी-कर्मचारी बिना पूर्व अनुमति अथवा संतोषजनक कारण के अनुपस्थित मिले।

Join WhatsApp Group Click Here

जिला पंचायत सीईओ ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए संबंधित सभी 76 अधिकारी-कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। नोटिस में उनसे निर्धारित समयावधि में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने को कहा गया है।

जिला पंचायत सीईओ ने कहा कि शासन द्वारा लागू की गई आधार आधारित बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली का उद्देश्य कार्यालयों में पारदर्शिता, जवाबदेही और नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करना है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को समय पर कार्यालय उपस्थित होकर अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि शासकीय कार्यों में गति और गुणवत्ता बनी रहे तथा आम नागरिकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने इस प्रकार के औचक निरीक्षण निरंतर किए जाएंगे। इस दौरान संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Scroll to Top