शेयर करें...
Share this News
कोरबा पालीः अधिवक्ता संघ पाली में लोकतांत्रिक मूल्यों और पारदर्शिता की मिसाल पेश करते हुए पदाधिकारियों का चुनाव उत्साहपूर्ण एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस बार महिलाओं के लिए सीट आरक्षित किए जाने से सहभागिता का नया अध्याय जुड़ा। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर पुष्पा शिंदे निर्विरोध निर्वाचित हुईं।

कार्यकारिणी में महिला वर्ग से मुन्नी बाई तथा पुरुष वर्ग से मनोज प्रजापति, उपवन सिंह खैरवार, राममुरारी जायसवाल, हरिशंकर दुबे एवं विकास ठाकुर निर्विरोध चुने गए। अध्यक्ष पद के लिए सुरेंद्र सिंह कंवर एवं योगेश जायसवाल के बीच रोचक मुकाबला हुआ। कुल 63 मतों में से 37 मत प्राप्त कर सुरेंद्र सिंह कंवर ने 12 मतों के अंतर से विजय हासिल की, जबकि योगेश जायसवाल को 25 मत मिले और एक मत अवैध घोषित हुआ। उपाध्यक्ष पद पर परमोशन दास ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी द्वारिका मरावी को छह मतों से पराजित किया। सचिव पद पर अश्वनी वर्मा ने मुकेश श्रीवास्तव को सात मत से हराया, जबकि रवि महंत को केवल तीन मत प्राप्त हुए। सहसचिव -पद पर प्रेमसिंह ने गणेश शंकर तिवारी को 21 मतों से पराजित किया।

कोषाध्यक्ष पद पर दिलीप शर्मा ने संजय भारती को नौ मतों से शिकस्त दी। पुस्तकालय सचिव पद पर संतोष दास ने प्रियंका जायसवाल से 17 मत अधिक प्राप्त किए, वहीं सांस्कृतिक सचिव पद पर दाऊ दीवान महत ने मनीष देवांगन को 7 मतों से पराजित किया। संपूर्ण चुनाव प्रक्रिया का संचालन मुख्य चुनाव अधिकारी नवीन कुमार सिंह एवं सह-चुनाव अधिकारी हरीश वंदानी ने कुशलता से किया। प्रशासन की ओर से थाना प्रभारी पाली द्वारा सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई, जिससे चुनाव पूर्णतः शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुआ।




You must be logged in to post a comment.