सफलता की कहानी : आटा चक्की कार्य से शशिकला साहू बनी लखपति दीदी, मंच से अपनी कहानी साझा कर दूसरे महिलाओं को की प्रेरित..

शेयर करें...

सारंगढ़ बिलाईगढ़// भीखमपुरा सुशासन शिविर में राष्ट्रीय आजीविका मिशन (बिहान) की महिला सदस्य ने अपनी सफलता की कहानी साझा कर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। शशिकला साहू ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने वाली योजनाओं के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त की है। राज्य सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए निरंतर कई कार्य कर रही है। महिलाएं इन गतिविधियों से जुड़कर अपने परिवार, समाज, राज्य और देश की प्रगति में अपना योगदान दें रही हैं।

Join WhatsApp Group Click Here

ग्राम बिलाईगढ़ अ क्षेत्र की लखपति दीदी शशिकला साहू ने कहा कि पहले उनकी आर्थिक स्थिति काफी कमजोर थी। वर्ष 2019 में वे बिहान से जुड़ीं और नियमित बचत के माध्यम से, बैंक से 1 लाख रुपये का ऋण लेकर छोटा आटा चक्की व्यवसाय शुरू किया, जो धीरे-धीरे व्यवसाय बढ़ता गया और उन्होंने कर्ज चुका ली। वर्तमान में उन्होंने सीएलएफ से 2 लाख रुपये का अतिरिक्त ऋण लेकर दाल, गेहूं और दलहन तिलहन की अलग अलग प्रोसेसिंग यूनिट की अलग-अलग मशीनें खरीदी हैं। आज उनके व्यवसाय से प्रतिमाह लगभग 15 हजार रुपये की आय हो रही है और सालाना आय डेढ़ लाख रुपये से अधिक पहुंच गई है।

Scroll to Top