शेयर करें...
सारंगढ़–बिलाईगढ़// धान खरीदी की समय सीमा बढ़ाने, रकबा कटौती बंद करने और अन्य किसान समस्याओं को लेकर शुक्रवार को सरिया में कांग्रेस ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरिया ने अटल चौक में सांकेतिक चक्का जाम कर भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध जताया।

इस चक्का जाम में प्रदेश प्रतिनिधि शरद यादव, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष उग्रसेन साहू, हिमांशु पाणीग्राही, गण रूप कुमार पटेल, जय प्रकाश साहू, खेमराज नायक, नरेंद्र डनसेना, अजय शराप, सरोज प्रधान, राकेश डनसेना, रुपधर पटेल, राजाराम गौटिया, संजय प्रधान, ललित डनसेना, नरेश साहू, बासुदेव पटेल, गुलशन मालाकार, उपेंद्र पात्र, भुवन मालाकार, पार्षद रुपनारायण डनसेना, प्रतीक नामदेव, सरोज गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता और किसान मौजूद रहे।
प्रदर्शन के दौरान किसानों ने धान खरीदी में हो रही परेशानी को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष उग्रसेन साहू ने आरोप लगाया कि धान खरीदी केंद्रों में किसानों को समय पर टोकन नहीं मिल रहा है और उनसे जबरन रकबा समर्पण कराया जा रहा है। इससे किसानों की धान नहीं बिक पा रही और वे आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं।
प्रदेश प्रतिनिधि शरद यादव ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों के हित की बात तो करती है, लेकिन जमीनी स्तर पर किसान परेशान हैं। जब तक समस्याओं का समाधान नहीं होगा, कांग्रेस का आंदोलन जारी रहेगा।
चक्का जाम की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और स्थिति को संभाला। समझाइश के बाद मार्ग को बहाल कराया गया। प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम तहसीलदार कोमल प्रसाद साहू को ज्ञापन सौंपा।
चक्का जाम के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सरिया थाना एएसआई मोतीलाल डनसेना सहित पुलिस बल तैनात रहा। तहसीलदार कोमल साहू भी मौके पर मौजूद रहे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न हुआ।



You must be logged in to post a comment.