शेयर करें...
सरगांव – राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन छत्तीसगढ़ के कायाकल्प स्वच्छ अस्पताल योजना के सर्वे में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरगांव का निरीक्षण राज्य स्तरीय टीम द्वारा किया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी मुंगेली ने बताया कि वर्ष 2021-2022 में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के द्वारा प्रदेश भर के अस्पतालों का निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण टीम में डॉ मीरा बघेल,डॉ टी के टोन्डर,डॉ प्रदीप टण्डन,डॉ नेहा साहू, चांदनी श्रीवास्तव, डॉ सुजाता पांडेय राज्य कार्यालय से उपस्थित थे सर्वे के तय मापदंडों की कसौटी पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरगांव खरा उतरा है।
यहां पिछले पांच साल सालों में स्वास्थ्य के क्षेत्र में कायाकल्प एवं स्वच्छता से संबधित सुविधाओं में विस्तार हुआ है। हॉस्पिटल के प्रांगण में लगे पौधे बहुत ही सुसज्जित के साथ हॉस्पिटल में बने गार्डन जिसमे लगे पौधे बहुत ही महत्वपूर्ण और औषधि पौधे लगाए गए है हर्बल गार्डन का निर्माण ,रैन वाटर हार्वेस्टिंग लिक्विड अप्सिस्ट , लिक्विड वेस्ट मैटेरियल मैनेजमेंट हॉस्पिटल का रंग रोगन, गर्भवती महिलाओ के वार्डो को व्यवस्थित किया गया है, पूर्ण रूप से जिसमे से गरीब निर्धन परिवार को अच्छी से अच्छी सुविधा मिल सके। अस्पताल के दंत रोग चिकित्सक,नेत्र रोग चिकित्सक,एक्स रे विभाग,खून जांच जिसका लाभ लोगो को मिल रहा है जिससे आस पास के लोग बहुत खुश है।

और हॉस्पिटल के रैंप पर बने कलाकारी को देखकर राज्यस्त्रीय से आए विशेष दल और मुख्य चिकित्सा अधिकारी मुंगेली ने बहुत प्रशंसा की और कार्यों की बहुत सराहना की पिछले कई वर्षो से अस्पताल में इस प्रकार कायाकल्प पर भाग नही लिया था लेकिन इस वर्ष राज्यस्तीय कायाकल्प टीम द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को चिन्हांकित किया गया जिसके फलस्वरूप सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधिकारी, नर्सिंग स्टाफ और कर्मचारियों ने मिलकर बहुत बढ़ चढकर भाग लिया

जिसके फलस्वरूप राज्य से आए विशेष जांच टीम, मुख्य चिकित्साधिकारी मुंगेली, जिला कार्य प्रबंधक एवम खंड चिकित्साधिकारी पथरिया ने बहुत सराहना की इस कार्यक्रम में डॉ. जयंत टोप्पो, डॉ. सत्येंद्र जायसवाल, डॉ राघवेंद्र वर्मा, डॉ. शबाना परवीन, डॉ. पुष्पेंद्र कौशिक, अंजीत अंगारे, लच्ची टंडन, नागेश,दीपक ध्रुव, मुरली साहू, वरुण कौशल, हिमांशु तिवारी, अपील वर्मा,अभिषेक, गीता एवम नर्सिंग स्टाफ व सभी कर्मचारीगण का विशेष सहयोग रहा।



You must be logged in to post a comment.