सरिया में विद्युत विभाग का रजत जयंती समारोह संपन्न, पीएम सूर्य घर योजना के हितग्राही हुए सम्मानित..

शेयर करें...

सारंगढ़–बिलाईगढ़// छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी मर्यादित लिमिटेड, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के अंतर्गत 03 फरवरी को सरिया में विद्युत विभाग द्वारा रजत जयंती समारोह का आयोजन किया गया। संस्था के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर योजना एवं छत्तीसगढ़ शासन के 25 वर्षों की उपलब्धियों की जानकारी दी गई।

Join WhatsApp Group Click Here

इस अवसर पर घरेलू, गैर-घरेलू एवं कृषि पंप के ऐसे उपभोक्ता, जो लगातार दो वर्षों से नियमित रूप से विद्युत बिल का भुगतान कर रहे हैं, उन्हें प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि उपाध्यक्ष अरुण शराप उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पार्षदगण मोती स्वर्णकार, शत्रुघ्न प्रधान, आशुतोष स्वर्णकार, पिंटू मेहर, सत्यवान मनहर, राजू प्रधान, रूप डनसेना, किसान नेता मोहन पटेल, सरपंचो सहित बड़ी संख्या में विद्युत उपभोक्ता मौजूद रहे।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि कमलेश अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में विद्युत विभाग उपभोक्ताओं के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लगातार कार्य कर रहा है। गांव, गरीब और किसानों को विद्युत विभाग की विभिन्न योजनाओं का लाभ मिल रहा है। सरिया क्षेत्र में भी विभाग की सक्रियता से उपभोक्ताओं को निरंतर राहत मिल रही है। उन्होंने विशेष रूप से विद्युत विभाग के कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि ठंड, गर्मी और बरसात, दिन हो या रात 24 घंटे निर्बाध रूप से सेवा देने वाले विद्युतकर्मी निश्चित रूप से धन्यवाद और सम्मान के पात्र हैं।

कार्यक्रम में मदन लाल नायक (कनिष्ठ अभियंता, सरिया), अभिजीत सोनी (कनिष्ठ अभियंता, लेंधरा) सहित विद्युत विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Scroll to Top