बिल्हा के प्राथमिक शाला में शहीद वीर नारायण सिंह बलिदान दिवस को याद किया

शेयर करें...

बिल्हा // स्वतंत्र भारत हमारे वीर शहीदों की देन है जिनकी बलिदानों और कुर्बानियों से हमें आज का आधुनिक भारत मिला है। इन्हीं शहीदों में से एक छत्तीसगढ़ के शहीद वीर नारायण सिंह है जिनकी बलिदान दिवस पर आज जनपद प्राथमिक शाला बिल्हा में उन्हें याद किया गया। साधराम मरकाम प्रधान पाठक द्वारा वीर नारायण सिंह की प्रतिमा पर फूल – माला व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात उन्होंने शहीद वीर नारायण सिंह को याद करते हुए उनके वीरता के बारे में बताया गया। आज के इस कार्यक्रम का परिकल्पना व संचालन सहायक शिक्षक कलेश्वर साहू द्वारा किया गया। उन्होंने शहीद वीर नारायण सिंह की जीवन गाथा पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बच्चों को बताया । जिससे बच्चों में नई ऊर्जा और देश प्रेम की भावना जागृत हो सके। इसके साथ ही शाला के शिक्षक शशिकांत कौशिक, श्वेता केसरी और पुनीराम साहू द्वारा भी शहीद वीर नारायण सिंह के बारे में बताया गया। शिक्षक कलेश्वर साहू ने शहीद वीर नारायण सिंह की जीवनी को बच्चों को बताते हुए एक सप्ताह पूर्व तैयारी कराया गया था जिससे संबंधित आज सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया जिसमें कक्षा पांचवीं के बच्चों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय आने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रधान पाठक साधराम मरकाम द्वारा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। बच्चों में किताबी ज्ञान के साथ-साथ सामान्य ज्ञान का होना अति आवश्यक है। सामान्य ज्ञान के बिना आज इंसान कठपुतली की तरह है। सामान्य ज्ञान के बिना आदमी को शासकीय/अशासकीय पद प्राप्त करना मुश्किल हो गया है। इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए शिक्षक कलेश्वर साहू बच्चों को 3 बजे के पश्चात सामान्य ज्ञान का कक्षा लिया जाता हैं जिसे शाला के प्रधान पाठक साथ राम मरकाम, अनिता कौशिक एवम् पुनीराम साहू का बहुत ही सहयोग मिल रहा है।

Join WhatsApp Group Click Here
Scroll to Top