शेयर करें...
रायगढ़// रायगढ़ जिले में हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश पुलिस ने किया है। यहां थ्री-स्टार होटल में स्पा सेंटर की आड़ में ग्राहकों को दूसरे राज्यों से काॅलगर्ल बुलाकर परोसा जा रहा था। होटल के सातवीं मंजिल में संचालित स्पा सेंटर में पुलिस की टीम ने रेड की कार्रवाई कर मौके से कोलकाता-असम की लड़कियों को संदिग्ध हालत में गिरफ्तार किया है। वहीं मौके से आपत्तिजनक सामान भी पुलिस ने जब्त कर होटल के संचालक और मैनेजर को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक ये पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि शहर के बीचों-बीच थ्री स्टार ट्रिनिटी होटल संचालित है। होटल के 7वें मंजिल पर सनराइज स्पा एंड सैलून का संचालन किया जा रहा था। पुलिस को सूचना मिली थी कि स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का अवैध कारोबार किया जा रहा था। मामले की पुख्ता जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम बनाई गई।
पुलिस ने खुलासा किया कि होटल में संचालित देह व्यापार के कारोबार को पर्दाफाश करने के लिए पहले अपने एक पॉइंटर को ग्राहक बनाकर स्पा सेंटर में भेजा गया। जहां लड़की की डील होते ही पुलिस को इशारा कर दिया। जिसके बाद पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर दबिश दी। इस दौरान अलग-अलग तीन कमरों में 3 युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिली। पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद कर जब्त की है। पुलिस ने स्पा सेंटर के संचालक विनयकांत बरगट समेत होअल के मैनेजर के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया है।
आरोपी विनयकांड ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि ग्राहकों को आकर्षित करने और अवैध तरीके से कमाई के लिए स्पा सेंटर में लड़कियां उपलब्ध कराई जाती थी। वहीं इसी मामले में पुलिस ने होटल के मैनेजर देवेंद्र सिंह को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक मोबाइल, पॉइंटर की ओर से दिए गए 6 हजार रुपए कैश, स्पा सेंटर से जुड़े दस्तावेज, ग्राहकों का रजिस्टर और साल 2024 से संबंधित किरायानामा जब्त किया है।
नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा के नेतृत्व में इस संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल, उपनिरीक्षक ऐनु देवांगन, सहायक उपनिरीक्षक कोसो सिंह जगत, महिला प्रधान आरक्षक बसंती खुंटे, प्रधान आरक्षक राजेश पटेल, आरक्षक रविंद्र गुप्ता, विक्रम सिंह, जितेंद्र दुबे, मुरली पटेल, भगवती रत्नाकर एवं महिला आरक्षक प्रतीक्षा मिंज की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
गिरफ्तार आरोपी
- विनयकांत बरगट पिता विट्ठलराव, उम्र 43 वर्ष, निवासी मकान नं. 41/बी, जोन-2 लोहिया रोड, एकता चौक के पास, वार्ड नं. 14 कैलाश नगर मिलाई, जिला दुर्ग (छ.ग.) हाल मुकाम होटल ट्रिनिटी, कोतरारोड रायगढ़
- देवेन्द्र सिंह पिता प्रीतम सिंह, उम्र 48 वर्ष, निवासी बीडपारा, थाना सिटी कोतवाली रायगढ़
जप्त मशरूका
- ओप्पो रेनो 11 प्रो 5G मोबाइल
- नगदी रकम ₹6,000
- सनराइज स्पा के दस्तावेज
- ग्राहकों का नाम दर्ज रजिस्टर
- वर्ष 2024 से किरायानामा दस्तावेज
- आपत्तिजनक सामग्री
एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश
रायगढ़ जिले में देह व्यापार, जुआ-सट्टा, अवैध शराब जैसे किसी भी अनैतिक एवं अवैध कारोबार को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा। ऐसे कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।



You must be logged in to post a comment.