सीमा की बैठक : पीडीएस राशन दुकान संबंधी अनियमितता पर कार्यवाही करने के निर्देश, ड्यूटी टाइम में आधारबेस्ड ऑनलाइन हाजिरी देने के निर्देश..

शेयर करें...

सारंगढ़ बिलाईगढ़// कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक में विभिन्न माध्यमों से प्राप्त पत्रों के निराकरण की समीक्षा की। इसके अलावा संचारी रोगों के विरुद्ध स्वास्थ्य अमला को मजबूत करने, आयुष्मान कार्ड, आयुष्मान वय वंदन, पीएम आवास, नवीन कलेक्टोरेट व जिला अस्पताल निर्माण, जिले के विभिन्न विभागों के निर्माण कार्यों के टेंडर, अपार आईडी, जाति प्रमाण पत्र, आधार अपडेट के कार्यों की समीक्षा किया। इस अवसर पर जिले के अधिकारीगण उपस्थित थे।

Join WhatsApp Group Click Here

कलेक्टर ने स्कूल शिक्षा विभाग के डीईंओ को प्रमुखता से और अन्य अधिकारियों को साधारण रूप से समय पर कार्यालय जाने और आधारबेस्ड ऑनलाइन हाजिरी देने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि ऑनलाइन उपस्थिति राज्य शासन की मॉनिटरिंग सिस्टम है, जिसे स्वयं उपयोग करें ताकि अधीनस्थ अधिकारी कर्मचारी भी ऑनलाइन ऐप से हाजिरी दें।

कलेक्टर ने कहा कि सभी प्राचार्यों शत् प्रतिशत बच्चों का अपार आईडी बनवाएं, जिसमें बच्चों के सभी दस्तावेज डिजिटल लाॅक में सुरक्षित रहेंगे। वहीं कलेक्टर ने सीएमएचओ को स्वास्थ्य विभाग की ओर से विभिन्न योंजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों की संख्यात्मक जानकारी देने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने खाद्य अधिकारी को पीडीएस बारदाना एकत्र करने, पीडीएस संचालकों के द्वारा पीडीएस राशि जमा करने और पुरगांव समिति से अनियमितता पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

इस बैठक में जिले के नये एसपी सुनील शर्मा ने जिला स्तर के अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। बैठक में नये सीईओ जिला पंचायत ऋषिकेश तिवारी भी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि जिले में कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे, एसपी आन्जनेय वार्ष्णेय और सीईओ बर्मन के दूसरे जगह पोस्टिंग के बाद कलेक्टर, एसपी और सीईओ के नई टीम ने कार्य करना शुरू किया है।

Scroll to Top