शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म मामले में सरिया का सूरज उर्फ सूर्यकांत साहू गिरफ्तार, इंस्टाग्राम से शुरू हुई थी दोनों की पहचान..

शेयर करें...

रायगढ़// महिला थाना रायगढ़ पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी सूरज उर्फ सूर्यकांत साहू (पिता धनराज साहू, उम्र 34 वर्ष) को उसके वार्ड क्रमांक 8 थाना सरिया, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ स्थित उसके घर से दबिश देकर पकड़ा गया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

Join WhatsApp Group Click Here

इंस्टाग्राम से शुरू हुई पहचान, बाद में किया शोषण

पीड़िता (29 वर्ष) ने शिकायत में बताया कि उसकी पहचान अप्रैल 2024 में इंस्टाग्राम के जरिए आरोपी से हुई थी। बातचीत बढ़ने के बाद आरोपी ने भरोसा जीतकर 20 अक्टूबर 2025 को उसके घर पहुंचकर जबरन शारीरिक संबंध बनाया और धमकी दी। इसके बाद नवंबर 2025 में आरोपी उसे रायपुर ले गया, जहां दो दिनों तक उसके साथ दुष्कर्म किया।

शादी से इनकार के बाद दर्ज कराई शिकायत

पीड़िता के मुताबिक, जब उसने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी लगातार टालमटोल करता रहा। 5 मार्च 2026 को सरिया में मिलने के बाद उसने शादी से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने महिला थाना रायगढ़ में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 351(3), 69 के तहत मामला दर्ज किया।

मोबाइल जब्त, पुलिस टीम की अहम भूमिका

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार किया और उसके पास से घटना में इस्तेमाल मोबाइल फोन जब्त किया। पूरी कार्रवाई एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में एएसपी अनिल सोनी और डीएसपी उन्नति ठाकुर के मार्गदर्शन में की गई। थाना प्रभारी कुसुमु कैवर्त सहित पूरी टीम की इस कार्रवाई में अहम भूमिका रही। पुलिस ने साफ किया है कि महिलाओं से जुड़े अपराधों में आगे भी सख्त और त्वरित कार्रवाई जारी रहेगी।

Scroll to Top