शेयर करें...
सारंगढ़-बिलाईगढ़// थाना सरिया पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 15 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से शराब के साथ नगदी रकम भी जब्त की है।
मुखबिर की सूचना पर की गई रेड कार्रवाई
4 अप्रैल 2026 को पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम डूमरसिंहा में एक व्यक्ति बिक्री के लिए अवैध शराब छिपाकर रखा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी के घर के पीछे छापा मारा।
रेड के दौरान एक सफेद प्लास्टिक डिब्बे में 15 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी कीमत लगभग 3000 रुपये बताई गई है। वहीं आरोपी के पास से बिक्री की 610 रुपये नगद रकम भी जब्त की गई।
गिरफ्तार आरोपी : पीला बाबू यादव – ग्राम डूमरसिंहा, थाना सरिया, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़।
आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2), 59(क) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रमोद यादव, सउनि सुमन चौहान, आरक्षक-नरेंद्र चंद्रा, श्रवण टंडन सहित पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


