सरिया पुलिस की कार्रवाई: 8 किलो से अधिक गांजा के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार..

शेयर करें...

सारंगढ़-बिलाईगढ़// अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ सरिया पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 8 किलो 170 ग्राम गांजा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में मादक पदार्थ तस्करों के बीच हड़कंप मच गया है।

Join WhatsApp Group Click Here

मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर पकड़े आरोपी

24 मार्च 2026 को पुलिस को सूचना मिली कि दो व्यक्ति मोटरसाइकिल से ओडिशा की ओर से गांजा लेकर सरिया आ रहे हैं। सूचना के आधार पर थाना के सामने घेराबंदी कर प्लेटिना मोटरसाइकिल क्रमांक CG11 BM 7318 को रोका गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम हसन मोहम्मद (जिला बिलासपुर) और अलीम खान (जिला जांजगीर-चांपा) बताया।

तलाशी में मिला गांजा, लाखों की संपत्ति जब्त

तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल में रखी प्लास्टिक बोरी से 8 किलो 170 ग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी कीमत करीब 80 हजार रुपये बताई गई है। साथ ही एक मोटरसाइकिल, एक मोबाइल सहित कुल 1 लाख 40 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की गई। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस टीम की रही अहम भूमिका

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमिषा पांडे और डीएसपी संतोषी ग्रेस के मार्गदर्शन में की गई। थाना प्रभारी प्रमोद यादव के नेतृत्व में सउनि सुमन चौहान, प्रधान आरक्षक सत्यम मंडलोई, सुरेंद्र सिदार, विमल जांगड़े, दिलीप स्नेही, दिलीप साव, नर्मदा यादव, सूरज सिदार सहित पूरे थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Scroll to Top