सारंगढ़ पुलिस की कार्रवाई: 14 जुआरी गिरफ्तार, 27 हजार रुपए और 52 पत्ती ताश जब्त..

शेयर करें...

सारंगढ़-बिलाईगढ़// जिले में अपराधों पर लगाम कसने के अभियान के तहत थाना कोसीर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 14 लोगों को जुआ खेलते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 27 हजार रुपए नकद और 52 पत्ती ताश जब्त की है। पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमिषा पांडे तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस स्नेहिल साहु के मार्गदर्शन में जिले में जुआ, सट्टा और अवैध शराब के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना कोसीर, थाना सारंगढ़ और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की।

Join WhatsApp Group Click Here

सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस टीम

थाना कोसीर क्षेत्र के ग्राम पासीद, टीप धरसाखार इलाके में कुछ लोग पैसों का दांव लगाकर 52 पत्ती से जुआ खेल रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर छापा मारा। मौके पर एक दर्जन से अधिक लोग ताश पर हार-जीत की बाजी लगाते मिले, जिन्हें पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया।

ये आरोपी हुए गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों में रामगोपाल भारती (बरभाठा), परमेश्वर साहू (अमलीडीह), विनोद भारती (उलखर), नर्सिंग टंडन (उलखर), संजय बंजारे (अमलीडिंग), पिंटू साहू (अमलीडीह), तीरीथ राम चंद्र (सलोनीकला), पिंकेश लहरे (कोसीर), नवागोटिया चंद्रा (उलखर), रोहन कुमार बंजारे (दाहिदा), संजय कुमार साहू (दाहिदा), हितेश पंकज (रेंजरपरा), मुरलीधर खूंटे (डोकिजोर) और योगेश कुमार चंद्र (पासिद) शामिल हैं। सभी आरोपी 52 पत्ती ताश से रुपयों की बाजी लगाकर “काट पत्ती” नामक जुआ खेल रहे थे।

जमानत पर रिहाई

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। नगदी रकम और ताश पत्तों को जब्त कर लिया गया है। कार्रवाई के बाद सभी आरोपियों को जमानत मुचलके पर रिहा कर दिया गया। जिले में चल रहे इस अभियान से जुआ और सट्टा खेलने वालों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने साफ संकेत दिए हैं कि अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों पर आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Scroll to Top