अवैध शराब के खिलाफ सारंगढ़-बिलाईगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 आरोपी गिरफ्तार..

शेयर करें...

सारंगढ़-बिलाईगढ़ // जिले में अवैध शराब के कारोबार पर नकेल कसते हुए पुलिस ने तीन अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों के कब्जे से देशी शराब, कच्ची महुआ शराब और दो वाहन बरामद किए गए हैं।

Join WhatsApp Group Click Here

अल्टो कार में 200 नग देशी शराब जप्त

सिटी कोतवाली सारंगढ़ पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम कोतरी-बासिन रोड पर घेराबंदी कर सिल्वर रंग की अल्टो कार (CG-10M-0370) को रोका। तलाशी में 4 पेटी में रखी 200 नग देशी मदिरा प्लेन शराब (180 एमएल प्रति बोतल) बरामद हुई। कुल मात्रा 36 लीटर और कीमत करीब 16 हजार रुपये आंकी गई। कार में सवार किशन लहरे, ओम प्रकाश लहरे और सूरज सिदार ने बताया कि यह शराब कोमल लहरे के लिए ले जाई जा रही थी।

इस कार्रवाई में निरीक्षक कामिल हक के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक सोनसाय यादव, आरक्षक ओमचंद साहू, सुरेन्द्र पटेल, सत्येंद्र बंजारे, अमित खुटे और पूरे कोतवाली स्टाफ ने प्रमुख भूमिका निभाई। आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2), 59(क) के तहत केस दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

मोटरसाइकिल पर 30 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

कनकबीरा पुलिस ने बैगीनडीह मेन रोड पर पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। तिलक राम सोनी (32 वर्ष), निवासी झीलगीटार को हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल (CG-06GU-6461) में 30 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ पकड़ा गया। बरामद शराब की कीमत करीब 6000 रुपये और मोटरसाइकिल की कीमत लगभग 50 हजार रुपये बताई गई।

चौकी प्रभारी टीकाराम खटकर के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक भीम सेन सिदार, आरक्षक बिहारी साहू, वीरेंद्र महंत और पूरे स्टाफ ने कार्रवाई को अंजाम दिया। आरोपी पर आबकारी एक्ट की धारा 34(2), 59(क) के तहत केस दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

घर से मिली 15 लीटर कच्ची महुआ शराब

सरिया पुलिस ने ग्राम अमेरी में नरेंद्र सिदार (45 वर्ष) के घर पर रेड की। आरोपी के कब्जे से प्लास्टिक जरकिन में 15 लीटर हाथ भट्टी से बनी महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी कीमत करीब 3000 रुपये है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रमोद यादव के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक टीकाराम पटेल, आरक्षक राम पटेल, लक्ष्मी पटेल, राजेश नारंग और नर्मदा यादव शामिल रहे। आरोपी के खिलाफ थाना सरिया में आबकारी एक्ट की धारा 34(2), 59(क) के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।


Tags: #Sarangarh #BilaspurRange #ChhattisgarhPolice #IllegalLiquor #CrimeNews #RaigarhNews #ExciseAct

Scroll to Top