शेयर करें...
पथरिया//दिनाँक 20/08/2023 से 25/08/2023 तक सैनिको के लिए राखी बनाओ अभियान चलाया गया जिसमें संस्कार विद्या मंदिर के kg-1 से 12 वीं तक के छात्रों ने हिस्सा लिया सभी छात्रों का राखी बनाकर विद्यालय में जमा किया गया है,जिसे पोस्ट आफिस के माध्यम से वीर सैनिको तक पहुचाया जाएगा ।

विद्यालय के समस्त शिक्षक और पालक बंधु इस कार्यक्रम के विभिन्न अंग है ।बच्चो के अंदर देश के प्रति प्रेम और समपर्ण का भाव जागृत करने में विशेष योगदान है ।
आज इन बच्चों के पुनीत कार्य से सम्पूर्ण शाला परिवार गौरान्वित है ।ये बच्चे देश के वीर सैनिको को राखी भेजकर कर हम सभी को यह संदेश देना चाहते है कि, जो सैनिक देश की सीमा पर दिन -रात जान की बाजी लगाकर देश की रक्षा कर रहे है ,वो पराया नही है वो हमारे अपने परिवार है ।
हमे यह विश्वास दिलाना है कि हम सब आपके साथ है । जिससे सैनिको का मनोबल बने रहे ।जहा भी राष्ट्र हित मे कार्य करने का अवसर मिले हमे हमेशा तत्पर रहना चाहिए ।
सभी छात्रों को शाला परिवार की ओर से बधाई ।हम सभी इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते है ।

प्राचार्य
चित्रसेन वर्मा –
देश के वीर सैनिको के सम्मान के लिए इस प्रकार का आयोजन बहुत अनिवार्य है ।ताकि बच्चो में देशभक्ति , समर्पण,बलिदान की भावना जागृत हो ।
राष्ट्र कार्य के लिए हमेशा तत्पर हो ।



You must be logged in to post a comment.