रोशन पंडा को फिर मिली प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी, युवा कांग्रेस ने किया पुनः बहाल..

शेयर करें...

रायगढ़// छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक फैसला लिया गया है। प्रदेश युवा कांग्रेस के नेता रोशन पंडा को पुनः उनके पूर्व पद पर बहाल करते हुए प्रदेश सचिव, छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस की जिम्मेदारी सौंप दी गई है। इस संबंध में प्रदेश युवा कांग्रेस द्वारा आधिकारिक आदेश जारी किया गया है।

Join WhatsApp Group Click Here

जारी आदेश के अनुसार रोशन पंडा ने पहले पारिवारिक कारणों से अपने पद से त्यागपत्र दे दिया था। संगठन स्तर पर उनके त्यागपत्र पर गंभीरता से विचार किया गया, लेकिन संगठन के प्रति उनके समर्पण, प्रतिबद्धता और सक्रिय योगदान को देखते हुए उनका त्यागपत्र स्वीकार नहीं किया गया।

संगठन हित और प्रदेश में युवा कांग्रेस को मजबूत बनाने के उद्देश्य से प्रदेश नेतृत्व ने उन्हें फिर से उनके पूर्व दायित्व पर बहाल करने का निर्णय लिया है। आदेश में यह भी कहा गया है कि रोशन पंडा पूर्व की तरह संगठन की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाते रहेंगे।

पद पर पुनः बहाली के बाद रोशन पंडा ने प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा, प्रदेश प्रभारी अमित पठानिया और सह प्रभारी डॉ. मोनिका मांडरे के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन पर जो भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरने के लिए वे पूरी जिम्मेदारी और सक्रियता के साथ काम करेंगे।

Scroll to Top