सरिया में सुबह सुबह फिर हुई सड़क दुर्घटना, ओवर स्पीड कार ने लोहे के पोल में मारी टक्कर, कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त..

शेयर करें...

सारंगढ़ बिलाईगढ़// नगर पंचायत सरिया में आज सुबह फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला। मिली जानकारी के अनुसार सुबह लगभग 8 बजे एक तेज रफ्तार कार कन्या शाला के मेन गेट के सामने लोहे के पोल से जोरदार टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ठोकर की आवाज दूर तक सुनाई दी और लोगे का पोल भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

Join WhatsApp Group Click Here

मिली जानकारी के अनुसार लोग रोज की तरह सुबह सुबह अपने काम से नगर के मुख्य सड़क पर आवागमन कर रहे थे। इसी बीच वाहन क्रमांक CG10BU6111 गांधी चौक की ओर से तेज गति से आ रही थी। वहीं स्पीड ज्यादा होने की वजह से ड्राइवर ने कार से नियंत्रत खोते हुए लोहे की पोल में दे मारी। कार के सामने के दोनों एयरबैग फटे इस वजह से ड्राइवर को मामूली चोटें ही आई। मगर कार का बायां हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहां मौजूद लोगों भी किसी प्रकार से हताहत नहीं हुए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अगर सामने लोहे की पोल नहीं होती तो जनहानि होकर ही रहता। देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

इस संबंध में थाना सरिया के एसआई एम एल डनसेना ने जानकारी देते हुए बताया कि मामले पर अपराध पंजीबद नहीं किया गया है। नगर पंचायत सरिया के सीएमओ को जानकारी दे दी गई है। उनके द्वारा सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के लिए फाइन काटा जाएगा और आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि गुरुवार के शाम सरिया पुलिस की टीम और यातायात विभाग द्वारा ट्रैफिक व्यवस्था को कंट्रोल करने के लिए ओवर स्पीड और ड्रिंक एंड ड्राइव का चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें कुल 16 प्रकरण दर्ज कर 11 हजार की चालानी कार्रवाई की गई है और यह अभियान आगे भी जारी रखेंगे।

सरिया अटल चौक से गुजरती गाड़ियां

दो मासूम की मौत के बाद जागा विभाग

बता दें कि बुधवार सुबह सरिया अटल चौक के पास हुए सड़क दुर्घटना में दो मासूम की जान चली गई। इस संबंध में शाम को ब्लॉक कांग्रेस सरिया द्वारा कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए नगर की ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने की मांग की गई थी वही गुरुवार को एनएसयूआई सारंगढ़ द्वारा भी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर ओवर स्पीड और ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई करते हुए ट्रैफिक व्यवस्था को नियंत्रित करने की मांग की गई थी। इसके अलावा नगर के लोगों का भी संबंधित विभागों के प्रति रोष और नाराजगी बनी हुई है जिसको देखते हुए पुलिस और प्रशासन की टीम करवाई करना शुरू की है।

स्कूल प्रबंधन ने की बैरिकेटिंग की मांग

नगर में लगातार हो रहे सड़क दुर्घटनाओं के कारण शासकीय कन्या शाला के शिक्षक प्रशांत कुमार पंडा और भीमेश पटेल ने कहा कि स्कूली बच्चे छोटे है उनको ना तो दुर्घटना हो जाने की जानकारी होती है और न ही किसी ट्रैफिक व्यवस्था का ज्ञान। इसलिए शासन प्रशासन की जिम्मेदारी है कि नगर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करते हुए लगातार हो रहे दुर्घटनाओं को नियंत्रित करें। इसके साथ ही उन्होंने नगर के सभी चौक और स्कूलों के सामने बेरीकेट लगाने की मांग पुलिस प्रशासन से किया है।

Scroll to Top