8 अप्रैल को इन ग्रामों में होगा राजस्व शिविर, राजस्व कार्यों जैसे सीमांकन, अविवादित नामांतरण, बंटवारा, त्रुटि सुधार का होगा निराकरण..

शेयर करें...

सारंगढ़ बिलाईगढ़// कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने दिशा निर्देश पर जिले में अप्रैल, मई और जून माह में राजस्व प्रकरणों के निराकरण हेतु सभी ग्राम पंचायतों में राजस्व शिविर का आयोजन किया जा रहा है। 1 अप्रैल को राजस्व शिविर की शुरुआत हुई है। इसी कड़ी में 8 अप्रैल को भी जिले के सभी तहसील अंतर्गत विभिन्न गांवों में शिविर का आयोजन किया जाएगा।

Join WhatsApp Group Click Here

इन ग्राम पंचायतों में होंगे शिविर

  • सारंगढ़ तहसील के ग्राम अमेठी, घोठला बड़े, केडार, चंवरपुर
  • बरमकेला तहसील के ग्राम कंचनपुर, खिचरी, पड़कीडीपा, बोरे, झनकपुर
  • सरिया तहसील के ग्राम बुदबूदा, गोबरसिंहा, बरगांव, तोरा
  • बिलाईगढ़ तहसील के ग्राम गोविन्दवन, भटगांव तहसील के ग्राम चारपाली, चिचोली, खुरदरहा, चुरेला, रोहिना
  • सरसीवा तहसील के ग्राम तौलीडीह, बछौरडीह टिहलीपाली तिलईपाली, रायकोना
  • कोसीर उप तहसील के कोसीर

इस शिविर में छोटे छोटे राजस्व प्रकरण, सीमांकन, अविवादित नामांतरण, बंटवारा, त्रुटि सुधार, जाति, आय, निवास प्रमाण पत्र, ऋण पुस्तिका आदि के लिए आम जनों को भटकना न पड़े। साथ ही इस राजस्व शिविर का पर्याप्त प्रचार प्रसार कोटवारों के माध्यम से मुनादी करके करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि जिस दिन शिविर हो, वहां स्थानीय लोग इसका लाभ लेते हुए अपने राजस्व मामलों का अधिक से अधिक मात्रा में निराकरण करा सकें।

Scroll to Top