7 अप्रैल को इन ग्रामों में होगा राजस्व शिविर, राजस्व कार्यों जैसे सीमांकन, अविवादित नामांतरण, बंटवारा, त्रुटि सुधार का होगा निराकरण..

शेयर करें...

सारंगढ़ बिलाईगढ़// कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने दिशा निर्देश पर जिले में अप्रैल, मई और जून माह में राजस्व प्रकरणों के निराकरण हेतु सभी ग्राम पंचायतों में राजस्व शिविर का आयोजन किया जा रहा है। 1 अप्रैल को राजस्व शिविर की शुरुआत हुई है। इसी कड़ी में 7 अप्रैल को भी जिले के सभी तहसील अंतर्गत विभिन्न गांवों में शिविर का आयोजन किया जाएगा।

Join WhatsApp Group Click Here

इन ग्राम पंचायतों में होंगे शिविर

  • सारंगढ़ तहसील के ग्राम अमझर, टाड़ीपार, छिंद, कुधरी, अचानकपाली
  • बरमकेला तहसील के ग्राम बेंगची, धनीगांव, कर्राकोट, धुमांभांठा, रिसोरा, हट्टापाली, झिकीपाली, जीरापाली
  • सरिया तहसील के ग्राम गिरहुलपाली, भिखमपुरा, सरिया, भठली
  • बिलाईगढ़ तहसील के ग्राम दोमुहानी
  • भटगांव तहसील के ग्राम बगमल्ला, बेलटिकरी, धारासीव, गदहाभाठा, घोघरा
  • कोसीर उप तहसील के ग्राम मल्दा अ

इस शिविर में छोटे छोटे राजस्व प्रकरण, सीमांकन, अविवादित नामांतरण, बंटवारा, त्रुटि सुधार, जाति, आय, निवास प्रमाण पत्र, ऋण पुस्तिका आदि के लिए आम जनों को भटकना न पड़े। साथ ही इस राजस्व शिविर का पर्याप्त प्रचार प्रसार कोटवारों के माध्यम से मुनादी करके करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि जिस दिन शिविर हो, वहां स्थानीय लोग इसका लाभ लेते हुए अपने राजस्व मामलों का अधिक से अधिक मात्रा में निराकरण करा सकें।

Scroll to Top