शेयर करें...
सारंगढ़ बिलाईगढ़// कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने दिशा निर्देश पर जिले में अप्रैल, मई और जून माह में राजस्व प्रकरणों के निराकरण हेतु सभी ग्राम पंचायतों में राजस्व शिविर का आयोजन किया जा रहा है। 1 अप्रैल से राजस्व शिविर की शुरुआत हुई है। इसी कड़ी में 6 अप्रैल को भी जिले के सभी तहसील अंतर्गत विभिन्न गांवों में शिविर का आयोजन किया जाएगा।
Join WhatsApp Group
Click Here
इन ग्राम पंचायतों में होंगे शिविर
- सारंगढ़ तहसील के ग्राम रेड़ा, खुर्सी, साल्हे, पचपेड़ी
- बरमकेला तहसील के ग्राम सण्डा, बुदेली, बिलाईगढ़ ब, बैगीनडीह, बहलीडीह, देवगांव, कोतरा, डूमरपाली, डभरा
- सरिया तहसील के ग्राम साल्हेओना, बिलाईगढ़(अ), कान्दुरपाली, रानीडीह
- बिलाईगढ़ तहसील के ग्राम नगरदा, भंडोरा
- भटगांव तहसील के ग्राम गिरवानी, बंदारी, देवसागर, गेड़ापाली, गाडापाली
- सरसींवा तहसील के ग्राम पिपरभौना, धनगांव, जैतपुर, ओड़काकन, मोहतरा स, सेन्दुरस, मुड़पार, मनपसार, टाटा, मंधाईभाठा
- कोसीर उप तहसील के ग्राम पासीद
इस शिविर में छोटे छोटे राजस्व प्रकरण, सीमांकन, अविवादित नामांतरण, बंटवारा, त्रुटि सुधार, जाति, आय, निवास प्रमाण पत्र, ऋण पुस्तिका आदि के लिए आम जनों को भटकना न पड़े। साथ ही इस राजस्व शिविर का पर्याप्त प्रचार प्रसार कोटवारों के माध्यम से मुनादी करके करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि जिस दिन शिविर हो, वहां स्थानीय लोग इसका लाभ लेते हुए अपने राजस्व मामलों का अधिक से अधिक मात्रा में निराकरण करा सकें।


