इन ग्रामों में होगा 1 अप्रैल को राजस्व शिविर; राजस्व कार्यों जैसे सीमांकन, अविवादित नामांतरण, बंटवारा, त्रुटि सुधार का होगा निराकरण..

शेयर करें...

सारंगढ़ बिलाईगढ़// कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने दिशा निर्देश पर जिले में अप्रैल, मई और जून माह में राजस्व प्रकरणों के निराकरण हेतु सभी ग्राम पंचायतों में राजस्व शिविर का आयोजन किया जायेगा। 1 अप्रैल को राजस्व शिविर की शुरुआत की जा रही है।

Join WhatsApp Group Click Here

इन गांवों में लगेगा शिविर

  • सारंगढ़ तहसील के ग्राम घठुला छोटे, भेड़वन, हिच्छा, जेवरा
  • बरमकेला तहसील के ग्राम चांटीपाली, कुम्हारी, सकरतुंगा, बरमकेला, बड़े नवापारा, करनपाली, बोईरडीह, घोघरा
  • सरिया तहसील के ग्राम मानिकपुर, कटंगपाली-अ, पंचधार, कण्डोला
  • बिलाईगढ़ तहसील के ग्राम टुण्डरी, सलिहा
  • भटगांव तहसील के ग्राम चिकनीडीह, सलौनीकला, जमगहन, जोरा, ओटगन, रिकोटार
  • सरसींवा तहसील के ग्राम बेंगपाली, बालपुर, झुमका, पिकरीपाली
  • कोसीर उप तहसील के ग्राम भदरा

इस शिविर में छोटे छोटे राजस्व प्रकरण, सीमांकन, अविवादित नामांतरण, बंटवारा, त्रुटि सुधार, जाति, आय, निवास प्रमाण पत्र, ऋण पुस्तिका आदि के लिए आम जनों को भटकना न पड़े। साथ ही इस राजस्व शिविर का पर्याप्त प्रचार प्रसार कोटवारों के माध्यम से मुनादी करके करने के निर्देश दिए जा रहे हैं ताकि जिस दिन शिविर हो, वहां स्थानीय लोग इसका लाभ लेते हुए अपने राजस्व मामलों का अधिक से अधिक मात्रा में निराकरण करा सकें।

Scroll to Top