शेयर करें...
सारंगढ़ बिलाईगढ़// कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने दिशा निर्देश पर जिले में अप्रैल, मई और जून माह में राजस्व प्रकरणों के निराकरण हेतु सभी ग्राम पंचायतों में बारी बारी से राजस्व शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसकी शुरुआत 1 अप्रैल से की गई है। इसी कड़ी में 8 अप्रैल बुधवार को सरिया तहसील के ग्राम पंचायत बुदबुदा में शिविर का आयोजन किया गया था। जहां विभिन्न प्रकार के छोटे मोटे राजस्व प्रकरणों का समाधान किया गया।
दोपहर तक मिले 6 आवेदन
हल्का नंबर 5 के पटवारी चूड़ामणि पटेल ने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देशानुसार आज बुदबुदा में राजस्व शिविर लगाया गया है। इसके लिए कोटवार के माध्यम से एक दिन पहले ग्राम पंचायत में मुनादी कर जानकारी दी गई थी। इस शिविर में दोपहर की स्थिति तक कुल 6 आवेदन प्राप्त हुए है।
शिविर में सरपंच रही नदारत
आम जनता की सहूलियत के लिए इस शिविर का आयोजन किया गया था मगर सबसे दिलचस्प बात यह रही कि दोपहर 3:30 बजे की स्थिति तक पंचायत की मुखिया यानी सरपंच ही इस शिविर में अनुपस्थित रही। इसके अलावा बुदबुदा के कुछ पंचगण भी शामिल हुए। विभागीय अधिकारियों में पटवारी चूड़ामणि पटेल, पटवारी प्रह्लाद सिदार, पंचायत सचिव पंडित राम सिदार और कोटवार रामलाल चौहान उपस्थित रहे।
बता दें कि 8 अप्रैल को जिले के सरिया तहसील के ग्राम पंचायत बुदबुदा, गोबरसिंहा, बरगांव, तोरा में राजस्व शिविर का आयोजन किया गया था। जहां छोटे छोटे राजस्व प्रकरण, सीमांकन, अविवादित नामांतरण, बंटवारा, त्रुटि सुधार, जाति, आय, निवास प्रमाण पत्र, ऋण पुस्तिका आदि का निराकरण किया गया।



