सरगांव नगर पंचायत अध्यक्ष को हटाने 7 कांग्रेस पार्षदों ने दिया इस्तीफा, दिया

शेयर करें...

सरगांव लंबे समय से नगर पंचायत अध्यक्ष राजीव तिवारी उर्फ कीटू को हटाए जाने तथा किसी दूसरे पार्षद को अध्यक्ष बनाए जाने की मांग को लेकर दो बार अविश्वास के पश्चात भी जिला कांग्रेस कमेटी नहीं जागा जिसके फलस्वरूप 7 पार्षदों ने आज अपना इस्तीफा जिला कांग्रेस कमेटी मुंगेली को सौंप दिया काफी दिनों से कांग्रेस के पार्षद इस बात को लेकर काफी नाराज थे कि संगठन उनकी नहीं सुन रहा है दो बार कांग्रेस के पार्षदों ने पार्टी की फजीहत नहीं होने दी संगठन को चेतावनी के साथ-साथ आग्रह भी किया कि वर्तमान अध्यक्ष को वे हटाना चाहते हैं परंतु इससे संगठन ने गंभीरता से नहीं लिया नगर पंचायत सरगांव के कांग्रेसी अध्यक्ष राजीव तिवारी के विरुद्ध भारतीय जनता पार्टी के 5 पार्षदों के द्वारा अविश्वास प्रस्ताव आवेदन मुंगेली कलेक्टर को दिया था जिसमे 11 नवम्बर 28 दिसम्बर दो बार मतदान स्थगित हो चुका है जिससे नाराज कांग्रेस पार्षदों ने अपना इस्तीफा जिलाध्यक्ष को कांग्रेस पार्टी से अपना इस्तीफा सौप दिया है भाजपा के पार्षदो का अविश्वास लाये जाने का एक ही मकसद था कि वर्तमान अध्यक्ष हट जाए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सागर सिंह बैस पहले नगर अध्यक्ष किसे बनाना है आम राय से पार्षद तय करने उसके पश्चात वर्तमान अध्यक्ष का इस्तीफा पहले ले चुके हैं यह कह कर जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने पार्षदों को मुगालते पर रख दिया इस्तीफा देने वाले पार्षदों ने बताया कि वर्तमान अध्यक्ष का इस्तीफा लिए जाने की बात सरासर झूठी है अब क्या होगा 7 कांग्रेस पार्षदों में वार्ड 11 गीता राम साहू, वार्ड 14 से पार्षद व वर्तमान नगर उपाध्यक्ष सुशील यादव ,वार्ड 13 के पार्षद शशि श्यामसुंदर साहू,वार्ड 2 के पार्षद राकेश साहू,वार्ड 3 के पार्षद मेलन रामखिलावन सहु,वार्ड 10 के पार्षद अंजना परविंदर खालसा कांग्रेस के पार्षद इस्तीफे के पश्चात यदि कांग्रेस पार्टी इसे गंभीरता से नहीं लेती है तो वह भाजपा में शामिल होकर भाजपा का ही अध्यक्ष बनाने में उन्हें कोई आपत्ति नहीं होगा लेकिन वर्तमान अध्यक्ष राजीव तिवारी उर्फ कीटू के कार्यों को लेकर असंतुष्ट थे तथा भाजपा के समस्त पार्षद भी असंतुष्ट हैं

Join WhatsApp Group Click Here

पार्षदों का इस्तीफा अभी स्वीकार नहीं हुआ है
नगर पंचायत सरगांव के पार्षदों ने पार्टी से त्यागपत्र दिया है जिसे अभी पार्टी के द्वारा स्वीकार नहीं किया गया है आगे फैसला आलाकमान करेगी इस विषय में अभी ज्यादा कुछ नहीं कर पाऊंगा

सागर सिंह बैस जिला अध्यक्ष कांग्रेस मुंगेली

यह कांग्रेस पार्टी का अंदरूनी मामला है लेकिन इस बात को एक सिरे से नकारा भी नहीं जा सकता कि सरगांव नगर अध्यक्ष द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार और नगर अध्यक्ष की हठधर्मिता का नतीजा है कि आज कांग्रेस पार्टी के पार्षद बागी हो गए और पार्टी से इस्तीफा दे रहे हैं

धरमलाल कौशिक विधायक बिल्हा

Scroll to Top