जनसेवा ही सुशासन का आधार : धरमलाल कौशिक, सरगांव समाधान शिविर में बांटे लाभ

शेयर करें...

सरगांव। सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत नगर पंचायत सरगांव में वार्ड क्रमांक 1 से 15 के नागरिकों की समस्याओं के निराकरण हेतु समाधान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा विधानसभा के विधायक धरमलाल कौशिक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ वितरित किया गया।

Join WhatsApp Group Click Here

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए धरमलाल कौशिक ने कहा कि जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं का समाधान करना ही वास्तविक सुशासन है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार जनता के प्रति जवाबदेह होकर कार्य कर रही है तथा शासन की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाधान शिविरों के माध्यम से लोगों को विभिन्न विभागों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते और उनकी समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया जाता है।

इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं को गणवेश वितरित किए गए तथा कक्षा 10वीं और 12वीं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। साथ ही पात्र हितग्राहियों को राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड एवं अरहर मिनीकिट वितरित किए गए। मत्स्य विभाग द्वारा मछली जाल तथा उद्यानिकी विभाग द्वारा फलदार पौधों का वितरण भी किया गया।

कार्यक्रम में नवनिर्वाचित पार्षद पूजा कमल कौशिक को अनुविभागीय अधिकारी पथरिया रेखा चंद्रा द्वारा शपथ दिलाई गई। नगर पंचायत अध्यक्ष परमानंद साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है तथा शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है।

इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी पथरिया रेखा चंद्रा, तहसीलदार सरगांव अतुल वैष्णव, पोषण यादव, अंबालिका साहू, रामजुड़ावन साहू, पंकज वर्मा, रामकुमार कौशिक, शिव पांडेय, जमुना पांडे, सविता कौशिक, सुषमा यादव, सुनीता साहू, पूजा कौशिक, रणजीत सिंह हूरा, असद मोहम्मद, कमल अग्रवाल, तरुण अग्रवाल, विष्णु राजपूत, उदित साहू, निखिल कौशिक, दुर्गेश वर्मा सहित पार्षदगण, मुख्य नगरपालिका अधिकारी घनश्याम शर्मा, भारतीय जनता पार्टी के ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ता बंधु एवं भगिनीगण तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Scroll to Top