शिक्षक समाज का सजग प्रहरी – पीएस बेदी

शेयर करें...

सरगांव – शासकीय शालाओं में नित नए प्रयोग से ग्रामीण क्षेत्रों में भी पढ़ाई का स्तर सुधरा है और शिक्षकों की मेहनत का ही परिणाम है कि सरगांव क्षेत्र में शासकीय स्कुलो में दर्ज संख्या बढ़ा है और स्कूलों की गुणवत्ता में अमूलचूल परिवर्तन देखने को मिल रहा है यह उद्बोधन मुख्य अतिथि पीएस बेदी,बीईओ पथरिया ने कही। संकुल श्रोत केन्द्र धमनी द्वारा आयोजित संकुल स्तरीय टीएलएम मेला का आयोजन प्राथमिक शाला लोहदा में आयोजित की थी। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई और शाला के बच्चों ने सुआ गीत ,सरगुजा नाचे में मनमोहक नृत्य करके खूब तालियां बटोरी। अतिथियों ने टीएलएम मेला में सभी शालाओं के टीएलएम को देखा और शिक्षको से चर्चा परिचर्चा कर उसकी गुणवत्ता जांची साथ ही प्राथमिक शाला लोहदा में दर्ज 90 बच्चों को बेल्ट व टाई बांटा गया। शाला में नवाचार के तहत विद्यार्थी कल्याण कोष का फीता काटकर शुभारंभ किया गया। शाला में पढ़ने वाले बच्चे जिनका जन्मदिन था उनको जन्मदिन बधाई प्रमाणपत्र देकर अतिथियों ने सम्मानित किया। प्राथमिक शाला लोहदा के नवाचारी शिक्षक बलजीत सिंह कांत जिन्हें मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण पुरस्कार 2023 तहत शिक्षादूत पुरस्कार मिला है उनका सम्मान शॉल, पेन ,पुष्पगुच्छ व श्रीफल से किया गया। हाईस्कूल धमनी में पदस्थ व्याख्याता प्रकाश मनहर को राज्यपाल सम्मान 2013-14,वर्ल्ड ग्रेटेस्ट अवार्ड,सिटी एक्सीलेंस अवार्ड 23,एपीजे अब्दुल कलाम सेवा सम्मान 23,राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार 23 के लिए भी शॉल,श्रीफल,पुष्पगुच्छ व पेन से किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अजय कमल संकुल प्रभारी,विशिष्ट अतिथि रविपाल राठौर एबीईओ,यतेंद्र भास्कर एबीईओ,अशोक यादव बीआरसीसी, प्रिया यादव बीआरपी, रूखमणी चंदन साहू जनपद सदस्य, मुद्रिका साहू सरपंच सांवा,गीता निषाद एसएमसी अध्यक्ष, राजकुमारी साहू पंच,प्रधानपाठक रामसिंह ठाकुर,जानकी ठाकुर,सुशीला ध्रुव,व्याख्याता एआर नागेश,जानेश्वरी साहू,शिक्षक फरीद जिलानी,शंभु ध्रुव,जितेंद्र ठाकुर,कमल साहू,लता वर्मा,सहायक शिक्षक सीएल भारद्वाज,उर्मिला लकड़ा,आयशा जिलानी,रामखिलावन पैकरा,प्रवीण कोशले,कदम कुर्रे,विकाश शर्मा,अनुपगुरु दिवान,चंद्रहास पटेल,लोकेश साहू उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संकुल समन्वयक मोहन लहरी ने किया।

Join WhatsApp Group Click Here
Scroll to Top