नाबालिग युवती के नाम से इंस्टाग्राम पर फेक आईडी, शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर कराया बंद..

शेयर करें...

मुंगेली// सोशल मीडिया पर साइबर अपराधों के खिलाफ मुंगेली पुलिस की तत्परता एक बार फिर दिखी। जिले की एक नाबालिग बालिका के नाम से बनी फर्जी इंस्टाग्राम आईडी को पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बंद करा दिया।

Join WhatsApp Group Click Here

जानकारी के अनुसार, नाबालिग बालिका ने सिटी कोतवाली मुंगेली में शिकायत दर्ज कराई कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके नाम से इंस्टाग्राम पर फेक आईडी बनाकर उसका दुरुपयोग किया जा रहा है। शिकायत मिलते ही पुलिस ने साइबर सेल की मदद से इंस्टाग्राम को रिपोर्ट भेजी, जिसके बाद कुछ ही समय में वह फर्जी आईडी बंद करा दी गई।

बालिका ने बताया कि मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता अभियान “पहल” से प्रेरित होकर उसने हिम्मत जुटाई और थाने पहुंचकर शिकायत की। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से प्रभावित होकर बालिका और उसके परिजनों ने आभार व्यक्त किया।

मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान “पहल” के तहत स्कूलों, कॉलेजों, अस्पतालों, सार्वजनिक स्थानों और हाट-बाजारों में लगातार लोगों को साइबर फ्रॉड, नशे के दुष्प्रभाव और यातायात नियमों के पालन को लेकर जागरूक किया जा रहा है।

मुंगेली पुलिस की अपील

सभी नागरिक अपने सोशल मीडिया अकाउंट जैसे इंस्टाग्राम, फेसबुक, व्हाट्सएप, ट्विटर, स्नैपचैट और टेलीग्राम को प्राइवेट रखें, टू-स्टेप वेरिफिकेशन जरूर सक्रिय करें और किसी भी अनजान लिंक या .apk फाइल को डाउनलोड न करें। सतर्क और जागरूक रहना ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे बेहतर तरीका है।

Scroll to Top