थाना सरिया ने 8 किलो 240 ग्राम गांजा के साथ आरोपी को दबोचा, ओडिशा से लाया जा रहा था गांजा..

शेयर करें...

सारंगढ़-बिलाईगढ़// अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सरिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 8 किलो 240 ग्राम गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 1,07,000 रुपये आंकी गई है।

Join WhatsApp Group Click Here

उड़ीसा से ला रहा था गांजा

जिले के पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पाण्डेय और उप पुलिस अधीक्षक सुश्री संतोषी ग्रेस के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रमोद यादव के नेतृत्व में टीम पेट्रोलिंग पर थी।

16 फरवरी को मुखबिर से सूचना मिली कि लाल रंग की HF डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक OD 17 L 0372 का चालक उड़ीसा से गांजा लेकर ग्राम मल्दा, सारंगढ़ की ओर जा रहा है। सूचना मिलते ही सरिया थाना के सामने मुख्य मार्ग पर घेराबंदी की गई।

तलाशी में मिला 7 पैकेट गांजा

रोककर पूछताछ करने पर चालक ने अपना नाम धरम सिंह सिदार (45 वर्ष), निवासी ग्राम मल्दा थाना सिटी कोतवाली सारंगढ़ बताया। मोटरसाइकिल के पीछे बंधी प्लास्टिक बोरी और डिक्की की तलाशी लेने पर 7 पैकेट में कुल 8 किलो 240 ग्राम गांजा बरामद हुआ। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह उड़ीसा के कंटामाल क्षेत्र से गांजा लाकर सारंगढ़ में बिक्री करने जा रहा था।

जब्त संपत्ति

  1. 8 किलो 240 ग्राम गांजा, कीमत लगभग 80,000 रुपये
  2. HF डीलक्स मोटरसाइकिल (OD 17 L 0372), कीमत लगभग 25,000 रुपये
  3. एक मोबाइल फोन, कीमत लगभग 2,000 रुपये
  4. कुल जब्त संपत्ति की कीमत लगभग 1,07,000 रुपये है।

एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई

आरोपी के खिलाफ थाना सरिया में अपराध क्रमांक 29/2026 धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रमोद यादव, सहायक उप निरीक्षक मोतीलाल डनसेना, प्रधान आरक्षक मोहन गुप्ता, सुरेंद्र सिदार, आरक्षक विमल जांगड़े, दिलीप स्नेही, दिगंबर, खेमलाल, साइबर सेल प्रभारी रामकुमार मानिकपुरी सहित पूरी टीम की अहम भूमिका रही।

Scroll to Top