शेयर करें...
रायगढ़// जिले में जुआ-सट्टा के अवैध कारोबार पर लगाम लगाने चलाए जा रहे ऑपरेशन अंकुश के तहत रायगढ़ पुलिस ने एक साथ दो अलग-अलग ठिकानों पर दबिश देकर बड़ी कार्रवाई की है। खरसिया के रानीसागर और कोतरारोड़ थाना क्षेत्र के ग्राम तारापुर में संचालित जुआ फड़ों से पुलिस ने कुल 29 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। दोनों जगहों से कुल 9 लाख 500 रुपये नगद जब्त किए गए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) के तहत कार्रवाई की गई है।

पुरानी हेक्सा फैक्ट्री की बाउंड्री के भीतर चल रहा था लाखों का दांव
पुलिस के मुताबिक, खरसिया थाना क्षेत्र के रानीसागर स्थित पुरानी हेक्सा फैक्ट्री की बाउंड्रीवाल के भीतर स्ट्रीट लाइट के नीचे दो पत्ती ताश से जुआ खेले जाने की सूचना मिली थी। यहां खरसिया और घरघोड़ा क्षेत्र के जुआरी रुपये-पैसों का दांव लगा रहे थे। सूचना पर विशेष पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दबिश दी और मौके से 19 लोगों को पकड़ लिया।
पुलिस ने जुआ फड़ और आरोपियों के कब्जे से 6 लाख 7 हजार 400 रुपये नगद, दो गड्डी ताश और एक प्लास्टिक बोरी (बिछौना) जब्त की। इस मामले में थाना खरसिया में जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
रानीसागर से गिरफ्तार 19 आरोपियों के नाम
- कैलाश अग्रवाल (49 वर्ष), निवासी घरघोड़ा।
- राधेन्द्र गुप्ता (44 वर्ष), निवासी घरघोड़ा।
- विकास अग्रवाल (49 वर्ष), निवासी खरसिया।
- राजकमल अग्रवाल (38 वर्ष), निवासी खरसिया।
- अभिषेक अग्रवाल (36 वर्ष), निवासी खरसिया।
- विनय अग्रवाल (36 वर्ष), निवासी खरसिया।
- अमोल अग्रवाल (40 वर्ष), निवासी खरसिया।
- संदीप अग्रवाल (41 वर्ष), निवासी खरसिया।
- आलोक अग्रवाल (45 वर्ष), निवासी खरसिया।
- संजय कुमार (38 वर्ष), निवासी खरसिया।
- पारस उर्फ पिन्टु (36 वर्ष), निवासी कृष्णा बिहार, रायगढ़।
- अंकित कुमार (36 वर्ष), निवासी खरसिया।
- मुरली अग्रवाल (38 वर्ष), निवासी खरसिया।
- हासित गुप्ता (48 वर्ष), निवासी टेन्डा नावापारा।
- प्रतीक अग्रवाल (38 वर्ष), निवासी खरसिया।
- अमन कुमार (30 वर्ष), निवासी खरसिया।
- दिनेश अग्रवाल (53 वर्ष), निवासी खरसिया।
- शुभम अग्रवाल (25 वर्ष), निवासी खरसिया।
- नरेश कुमार (58 वर्ष), निवासी रायगढ़।
तारापुर में मोमबत्ती की रोशनी में खेल रहे थे जुआ
दूसरी कार्रवाई कोतरारोड़ थाना क्षेत्र के ग्राम तारापुर में एचपी गैस एजेंसी के पास की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि दीवार के किनारे मोमबत्ती की रोशनी में ताश के पत्तों से जुआ खेला जा रहा है। इसके बाद सीएसपी राहुल उइके, डीएसपी उत्तम प्रताप सिंह और थाना प्रभारी निरीक्षक शील आदित्य सिंह के नेतृत्व में टीम ने मौके पर दबिश दी।
पुलिस की कार्रवाई के दौरान कुछ जुआरी भाग निकले, जबकि 10 लोगों को रुपये-पैसों का दांव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेलते पकड़ा गया। इनके कब्जे और जुआ फड़ से 2 लाख 93 हजार 100 रुपये नगद तथा 52 पत्ती ताश की गड्डी जब्त की गई।
तारापुर से गिरफ्तार 10 आरोपियों के नाम
- दिनेश यादव (44 वर्ष), निवासी बोईरदादर, रायगढ़।
- चमनदीप सिंह (23 वर्ष), निवासी कोष्टापारा, रायगढ़।
- रौनक अग्रवाल (37 वर्ष), निवासी रायगढ़।
- राजीव लोचन बेहरा (40 वर्ष), निवासी बोईरदादर, रायगढ़।
- आकाश गर्ग, निवासी मेन हॉस्पिटल के सामने, रायगढ़।
- विकास अग्रवाल, निवासी बोईरदादर, रायगढ़।
- प्रिंस सलूजा (27 वर्ष), निवासी गौरीशंकर मंदिर के सामने, रायगढ़।
- पंकज कुमार महथा (41 वर्ष), निवासी जगतपुर, रायगढ़।
- रजत गोयल (31 वर्ष), निवासी कबीर चौक, रायगढ़।
- यश अग्रवाल (29 वर्ष), निवासी गजाननपुरम, रायगढ़।
एसएसपी के निर्देश पर बनी थी विशेष टीम
दोनों स्थानों पर कार्रवाई एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन और एडिशनल एसपी अनिल सोनी के मार्गदर्शन में की गई। सीएसपी रायगढ़ राहुल उइके और ट्रैफिक डीएसपी उत्तम प्रताप सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी। एसएसपी ने कहा है कि जिले में जुआ-सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों के विरुद्ध ऑपरेशन अंकुश के तहत कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और इसमें संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
इस संयुक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी खरसिया निरीक्षक सीताराम ध्रुव, थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक शील आदित्य सिंह, प्रशिक्षु उप निरीक्षक हर्ष चंद्राकर, प्रशिक्षु उप निरीक्षक मनीषा धुर्वे, सहायक उप निरीक्षक आशिक रात्रे, प्रधान आरक्षक बालचंद राय, बाबूलाल पटेल, रामनाथ बनर्जी, महेन्द्र कर्ष, महिला प्रधान आरक्षक जेनिपा पन्ना तथा आरक्षक अभिषेक द्विवेदी, उत्तम सारथी, विजय कुशवाहा, दिनेश गोड, मिनकेतन पटेल, विशोप सिंह, चन्द्रेश पाण्डेय, मनोज यादव, बंशी रात्रे, अजय साय, विनोज लकड़ा और संजय केरकेट्टा की अहम भूमिका रही।



You must be logged in to post a comment.