उड़ीसा से गांजा मंगाकर बेचने वाली महिला चढ़ी पुलिस के हत्थे, सरिया पुलिस ने फरार महिला को किया गिरफ्तार..

शेयर करें...

सारंगढ़-बिलाईगढ़// जिले में अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सरिया पुलिस ने फरार चल रही गांजा खरीददार महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमिषा पाण्डेय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रमोद यादव के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

Join WhatsApp Group Click Here

मामला पिछले महीने 7 जनवरी 2026 का है, जब सरिया थाना के सामने मेन रोड पर घेराबंदी कर पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक CG 11 BG 4857 से उड़ीसा से गांजा ला रहे दो आरोपियों रमा कुमार खांडे और अजय दिवाकर, दोनों निवासी जांजगीर-चांपा, को पकड़ा गया था। उनके कब्जे से 7 किलो 250 ग्राम गांजा बरामद हुआ था। दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।

विवेचना के दौरान आरोपियों ने बताया कि वे उड़ीसा से गांजा लाकर सहोद्रा डहरिया को बेचते थे, जो आगे इसकी बिक्री करती थी। इसके बाद से सहोद्रा डहरिया फरार चल रही थी। लगातार तलाश के बाद 10 फरवरी को पुलिस ने उसे ग्राम अमरताल, थाना अकलतरा, जिला जांजगीर-चांपा से पकड़ लिया। पूछताछ में उसने पहले से गिरफ्तार आरोपी रमाकांत से गांजा खरीदकर बिक्री करना स्वीकार किया। इसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपी का नाम सहोद्रा डहरिया, उम्र 29 वर्ष, निवासी अमरताल, थाना अकलतरा, जिला जांजगीर-चांपा है। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रमोद यादव, सउनि सुमन चौहान, प्रधान आरक्षक सुरेंद्र सिदार, आरक्षक नरेंद्र चंद्रा, महिला आरक्षक प्रीति खड़िया, साइबर सेल प्रभारी रामकुमार मानिकपुरी, कृष्णा डनसेना, दीपक मैत्री सहित पुलिस स्टाफ की अहम भूमिका रही।

Scroll to Top