सारंगढ़ में अवैध शराब पर पुलिस की कार्रवाई, 56 पाव देसी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार..

शेयर करें...

सारंगढ़-बिलाईगढ़// थाना सिटी कोतवाली सारंगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए फुलझरिया पारा क्षेत्र से एक शराब कोचिया को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से बड़ी मात्रा में देशी शराब जब्त की गई है।

Join WhatsApp Group Click Here

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि फुलझरिया पारा स्थित सुभाष चौक के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दबिश दी और आरोपी को पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान चंदन यादव पिता स्वर्गीय रविन्द्र यादव, निवासी फुलझरिया पारा सारंगढ़ के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से दो प्लास्टिक थैलों में रखे कुल 56 पाव (लगभग 10 लीटर 80 एमएल) देशी प्लेन मदिरा बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 4480 रुपये बताई गई है।

पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया और उसे न्यायालय में पेश किया। कार्रवाई के दौरान थाना प्रभारी प्रमोद यादव सहित पुलिस स्टाफ की अहम भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Scroll to Top