बरमकेला में गांजा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, पिता-पुत्र गिरफ्तार, 8 किलो से ज्यादा गांजा जब्त..

शेयर करें...

सारंगढ़-बिलाईगढ़// जिले के बरमकेला थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी अलग-अलग टीवीएस एक्सेल वाहन में गांजा लेकर जा रहे थे। पुलिस ने उनके कब्जे से 8 किलो 460 ग्राम गांजा जब्त किया है।

Join WhatsApp Group Click Here

जानकारी के अनुसार 13 मई 2026 की रात थाना बरमकेला पुलिस की टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान ग्राम बरमकेला स्थित एपेक्स बैंक के सामने मेन रोड पर दो व्यक्ति संदिग्ध हालत में वाहन लेकर खड़े दिखाई दिए। पुलिस को देखकर दोनों घबराए हुए नजर आए, जिसके बाद जवानों ने उन्हें रोककर पूछताछ की।

पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम अजीत कुमार सिंह उम्र 55 वर्ष निवासी मिर्जापुर उत्तर प्रदेश और उसके 14 वर्षीय नाबालिग पुत्र के रूप में बताया। जांच के दौरान दोनों के पास से कुल 8 पैकेट गांजा बरामद हुआ, जिसका वजन 8 किलो 460 ग्राम बताया गया है।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने उड़ीसा से उत्तर प्रदेश गांजा तस्करी करने की बात स्वीकार की। मौके पर गवाहों की मौजूदगी में पूरी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गांजा जब्त कर लिया। मामले में आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 बी के तहत अपराध दर्ज किया गया है। कार्रवाई के बाद दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Scroll to Top