PM आवास दिलाने 4 लाख रुपए की ठगी, नगर निगम के अफसरों तक बताई पहुंच, आरोपी गिरफ्तार..

शेयर करें...

बिलासपुर// बिलासपुर में PM आवास में दो मकान दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले युवक को पुलिस ने पकड़ा है। आरोपी ने नगर निगम के अधिकारियों तक खुद की पहुंच बताई और चार लाख रुपए हड़प लिए। छह माह तक चक्कर काटने के बाद भी मकान हीं मिला तो लोग थाने पहुंचे। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

Join WhatsApp Group Click Here

पुलिस ने बताया कि चांटीडीह में रहने वाले प्रमोद दुबे और उसका भाई शिवबोध दुबे एक साथ किराए के मकान में रहते थे। तोरवा निवासी पवन पटेल उनका पूर्व परिचित है। उन्हें मकान की जरूरत थी। तब पवन ने कहा कि उसने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कई लोगों को मकान दिलवाया है। उन्हें भी दिला देगा। उसकी नगर निगम में अफसरों से जान-पहचान है और रुपए खर्च करने पर मकान मिल जाएगा।

प्रमोद इसके लिए तैयार हो गया। एक अप्रैल 2021 को उसने पवन से दो मकान के लिए चार लाख रुपए में सौदा तय किया और एग्रीमेंट भी करा लिया। इसके साथ ही उसने रुपए भी दे दिए। लेकिन, बाद में न तो उसे मकान मिला और न ही पवन ने उसे रुपए लौटाए। तब उसने थाने में केस दर्ज करा दी।

जुआ-सट्‌टा में उड़ा दिया चार लाख रुपए

FIR दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपी पवन की तलाश कर रही थी। लेकिन, वह फरार था। शुक्रवार की शाम पुलिस ने तोरवा में दबिश देकर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने चार लाख रुपए को जुआ-सट्‌टा खेल कर हारने की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी पवन पटेल को गिरफ्तार कर लिया है।

किराए के मकान का चल रहा कोर्ट केस

बताया जा रहा है कि प्रमेाद दुबे के मकान का कोर्ट में केस चल रहा है। प्रमोद को कोर्ट में केस हारने और मकान खाली करने की आशंका थी। ऐसे में उसके रहने की समस्या आ जाएगी। इसी के चलते वह मकान लेने के लिए सौदा किया था।

Scroll to Top