पत्थलगांव नगर पंचायत को मिला नगर पालिका का दर्जा, अधिसूचना जारी..

शेयर करें...

जशपुर// जिले के पत्थलगांव वासियों के लिए एक अच्छी खबर निकलकर सामने आई है। पत्थलगांव नगर पंचायत को अब नगर पालिका का दर्जा मिल गया है। दरअसल, लंबे समय से मांग उठ रही थी कि पत्थलगांव को नगर पालिका बनाया जाए। जिसके बाद आज विधायक गोमती साय की मांग पर मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप अब पत्थलगांव नगर पंचायत को नगर पालिका का दर्जा मिल गया है।

Join WhatsApp Group Click Here

बता दें कि कुछ दिन पहले सीएम साय पत्थलगांव के दौरे पर थे। इस दौरान स्थानीय विधायक गोमती साय ने मांग की थी कि पत्थलगांव को नगर पालिका बनाया जाए। जिस पर सीएम साय ने मुहर लगा दी है। जिसका शासन ने क्रियान्वयन करते हुए छत्तीसगढ़ के राज्यपत्र में अधिसूचना जारी करते हुए पत्थलगांव नगर पंचायत को नगर पालिका का दर्जा दे दिया है।

Scroll to Top