बरमकेला बस स्टैंड के पास निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स में युवक की संदिग्ध हत्या, इलाके में दहशत..

शेयर करें...

सारंगढ़ बिलाईगढ़// बरमकेला थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब बस स्टैंड के पास एक निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स में अज्ञात युवक की लाश मिली। सुबह-सुबह मजदूरों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर अफसरों की टीम पहुंची और जांच शुरू की।

Join WhatsApp Group Click Here

स्थानीय लोगों के मुताबिक, मृतक की उम्र करीब 25 से 30 साल के बीच है। उसकी छाती पर गहरे जख्म के निशान हैं, जिससे अंदेशा है कि उसकी हत्या ईंट और धारदार हथियार से की गई होगी। घटना रात के समय की बताई जा रही है।

फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और जल्द ही हत्यारे तक पहुंचने का दावा किया गया है।

इस सनसनीखेज वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है। लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं कि आखिर युवक की हत्या किस वजह से की गई।


#Tags: #बरमकेला #हत्या #क्राइम #BreakingNews #PoliceInvestigation #SarangarhBilaigarh

Scroll to Top