स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई : शासकीय योजनाओं में गड़बड़ी के चलते चार निजी अस्पताल निलंबित, पढ़े पूरी जानकारी..
रायपुर/ शासकीय योजनाओं में गड़बड़ी का मामला सामने आने के बाद 4 अस्पतालों को निलंबित कर दिया गया है. साथ ही जुर्माना भी लगाया गया है. दरअसल, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजनांतर्गत पंजीकृत अस्पतालों का ऑनलाइन सिस्टम के माध्यम से इलाज लेने वाले मरीजों का ऑडिट किया जाता


